जयपुर : कोरियोग्राफर युवती को एलबम दिखाने के बहाने घर बुला किया दुष्कर्म, बनाया बच्चा पैदा करने का दबाव

By: Ankur Thu, 09 Sept 2021 2:15:59

जयपुर : कोरियोग्राफर युवती को एलबम दिखाने के बहाने घर बुला किया दुष्कर्म, बनाया बच्चा पैदा करने का दबाव

राजधानी जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया जहां एक युवती से दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म देने का दबाव बनाया गया। यहां एक फोटोग्राफर ने कोरियोग्राफर युवती की तस्वीरें खिंची और एल्बम बनाया एवं इसे दिखाने के बहाने घर बुला युवती से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई तो उसपर बच्चा पैदा करने का भी दबाव बनाया गया। 25 वर्षीया पीड़िता की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी विजय और उसके भाई को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया। 5 सितंबर को पीड़िता ने नाहरगढ़ थाने में दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने अनुसंधान शुरु कर कार्रवाई की।

डीसीपी (नार्थ) परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी विजय खींची उर्फ वीर (21) तेजाजी की बगीची, उनियारों का रास्ता चांदपोल में रहता है। वह शादी समारोह व अन्य इवेंट्स में फोटोग्राफी का काम करता है। करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात कोरियोग्राफी व इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय से जुड़ी एक लड़की से हुई थी। तब विजय ने उसके फोटो खींचे। दोनों की मुलाकात बातचीत में बदली। तब विजय ने पीड़िता के मोबाइल नंबर भी ले लिए। आरोप है कि विजय ने पीड़िता को उसके फोटो का एलबम बनाकर दिया था। इस एलबम को अच्छे से तैयार करने का बहाना बनाकर लौटाने को कहा।

विजय ने 15 जुलाई को युवती को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ महीने बाद युवती को गर्भवती होने का पता चला तो उसने विजय को बताया। इस पर विजय ने शादी करने का विश्वास दिलाते हुए बच्चे को जन्म देने के लिए कहा। लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच अनबन हुई। बदनामी के डर से युवती चुपचाप सहती रही। उसने अपनी सहेली को आपबीती बताई। विजय ने 4 सितंबर को युवती को घर बुलाकर जमकर मारपीट की। इससे पहले दोबारा दुष्कर्म किया। तब पीड़िता ने किसी तरह अपनी सहेली को सूचना दी। तब सहेली ने नाहरगढ़ थाने में सहेली को बंधक बनाकर मारपीट करने की जानकारी दी।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : कार का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, मौके पर ही तोड़ा दो महिलाओं ने दम, तीन घायल

# राजस्थान: बच्चे के सामने पूल में महिला कांस्टेबल और अधिकारी ने की अश्लील हरकतें, सस्पेंड

# अलवर : दिनदहाड़े युवती से कार में गैंगरेप, आगे छोड़ने के नाम पर गाड़ी में बिठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

# जयपुर : पिस्टल दिखाकर दो बदमाशों ने की सेंट्रल जेल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए की लूट

# देश के 12 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, चित्तूर में बढ़ रहा है मूर्ति का आकार, भक्तों के लाडले भगवान है पुणे के श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com